फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: थम नहीं रहे हादसे, ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 28 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
Iसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

I
Iकैथल। जिले में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। अबकी अतिरिक्त अनाज मंडी के पास एक 35 वर्षीय युवक को तेज गति से चल रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
I
Iशिव कॉलोनी कैथल के अनुज ने बताया कि 25 नवंबर को उनका जीजा अभिषेक किसी काम से पैदल अतिरिक्त अनाज मंडी के पास से गुजर रहा था, तभी अज्ञात ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण यह हादसा हुआ। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

I
Iउधर, शाहाबाद के कलसाना गांव के राम कुमार (45) अपने बेटे तरुण के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल पर अंबाला स्थित फ्रूटी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। बोरीपुर-मद्दीपुर रोड पर सामने से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने राम कुमार की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से राम कुमार को शाहाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।I
विज्ञापन

I
I
I11 महीने में हुए 274 हादसे, 155 लोगों ने गंवाई जान
I
Iजिले में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन के लाखों प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। पिछले 11 महीनों में 274 सड़क हादसे हुए, जिनमें 155 लोगों की मौत हुई। एक महीने में करीब 10 लोग सड़क दुर्घटना में जान गंवा चुके हैं। अधिकांश हादसों में बाइक सवार हेलमेट नहीं पहनते और वाहन चालकों द्वारा नशे में गाड़ी चलाना प्रमुख कारण रहा। इसके साथ ही ओवरलोड वाहनों की आवाजाही भी प्रमुख कारण है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें