फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा के लिए आए थे पति-पत्नी, हादसे में पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिरथे बाहरी में पूजा के लिए आए एक दंपती को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें पति की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बीरबड़ालवा निवासी अन्नू ने बताया कि वह अपने पति मोहन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बिरथे बाहरी में मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे। जब वे गांव बिरथे बाहरी मे माथा टेक कर वापस अपने गांव बीरबड़ालवा जा रहे थे, जब हम गोशाला के पास पहुंचे, तो एक टाटा एस गाड़ी चालक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें उन दोनों को चोटें आईं। बाद में उसके पति को इलाज के लिए रोहतक में दाखिल करवाया हुआ था। जिसकी 27 अक्तूबर को मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें