फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाईवे 152-डी पर हादसा एक की मौत, एक घायल

Fri, 25 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। पूंडरी के पास नेशनल हाईवे 152-डी पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से नारनौल की ओर जा रही एक कार ट्रक से टकरा गई, जिसके कुछ ही क्षण बाद पीछे से आ रही दूसरी कार ने भी उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान पटियाला निवासी 40 वर्षीय बली राम के रूप में हुई है, जो हादसे के समय कार में अकेला था। बली राम की कार ट्रक से जा टकराई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे चल रही कार में महेंद्रगढ़ के नावा गांव निवासी तीन युवक सवार थे, जिनमें से एक 39 वर्षीय विजय कुमार घायल हो गया। उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने निभाई तत्परता ः हादसे के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि महेंद्रगढ़ की कार में सवार तीन में से दो युवक फौजी हैं।

पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों और मृतक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है और दो अन्य युवकों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवक की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर केस दर्ज

कैथल। कठवाड गांव के निकट एक अज्ञात कार चालक द्वारा बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

नरड़ निवासी जयभगवान ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई श्यामलाल 23 जुलाई को गांव में कांवड़ियों के स्वागत के लिए गया था। दोपहर के समय जब वह बाइक से लौट रहा था, तभी कठवाड के पास एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें