फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म में नाबालिग सहित दो पकड़े

Fri, 25 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपी पकड़े हैं। इस मामले में चौकी रामथली पुलिस प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम ने जांच करते हुए एक 15 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध करने के अतिरिक्त 21 वर्षीय आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार किया है।  गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत के अनुसार 15 जुलाई को दिन के समय पड़ोस के ही दो युवकों ने नहाते समय उसकी 15 वर्षीय बेटी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बेटी को वह वीडियो दिखाकर डराया। इसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत के आधार पर गुहला थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया था। नाबालिग को अदालत के आदेशानुसार बाल सुधारगृह भेज दिया गया व आरोपी लवप्रीत को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें