तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत और एक महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में खरक पांडवा निवासी राजपाल ने बताया कि वीरवार को गांव बालू में खरक पांडवा निवासी 18 वर्षीय सतीश खेतों में मोटरसाइकिल पर गया था। जब वह घर आ रहा था तो एक अज्ञात ट्रक चालक ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही मौत हो गई।
एसआई कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में राजौंद पुलिस को दी शिकायत में गांव किठाना निवासी सुनील ने बताया कि बताया 31 जनवरी को बस स्टैंड के पास उसकी माता ओमी देवी पैदल आ रही थी। एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसको टक्कर मार दी। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में गांव बालू निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 11 फरवरी को वह मोटरसाइकिल पर जा रहा था। एक अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।