गांव मूंदड़ी में कार चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव मूंदड़ी निवासी अमित ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी कि उसकी चाची मुकेश सुबह लव-कुश मंदिर में पूजा करने के बाद अपने घर आ रही थी। जब उसकी चाची गली पार करने लगी तो बसंती माता के मंदिर की तरफ से एक गाड़ी आई, जो उनके गांव में बारात में आई हुई थी। गाड़ी चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी चाची को टक्कर मार दी और घायल कर दिया। गाड़ी चालक मौके से भाग गया। घायल अवस्था में वे उसे सरकारी अस्पताल कैथल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। एएसआई जयकिशन मामले की जांच कर रहे हैं।