गांव खुरड़ा में एक घर की मरम्मत के दौरान उसकी छत गिर गई। जिसमें नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को असंध के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 05 गांव खुरड़ा के बृजलाल अपने पुराने मकान की मरम्मत करवा रहे थे। मंगलवार को मिस्त्री व मजदूर काम पर लगे थे। शाम के समय काम करते समय अचानक कमरे की छत गिर गई। जिसकी चपेट में आने से मिस्त्री जीत्ता राम, मजदूर बिंद्र और प्रतिमा के साथ मकान मालिक बृजलाल घायल हो गए। छत्र गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने सभी को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां 30 वर्षीय मजदूर बिंद्र की हालत ज्यादा नाजुक थी। उसे करनाल रेफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। बिंद्र उस छत के नीचे ही काम कर रहा था, जो गिरी है। जिस कारण उसे सबसे ज्यादा चोटें आई थीं। वहीं मिस्त्री गांव टीक निवासी जीत्ता राम की टांग टूट गई और मकान मालिक बृजलाल व प्रीतम व बिंद्र को काफी चोटें आई हैं। इन सभी को असंध के सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया।