फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बीएसएफ के जवान, उसकी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल-असंध मार्ग पर गांव नरवलगढ़ के निकट कैंटर की टक्कर से कार सवार बीएसएफ का जवान, उसकी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 एक बजे की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिहार के गांव सुक्षण मध्यपुरा निवासी 35 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है, जो बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में जवान था और दिल्ली से पंजाब के फिरोजपुर जिले में ड्यूटी पर जा रहा था। गाड़ी में उसके साथ उसकी 30 वर्षीय पत्नी सोनी व पांच वर्ष की बेटी अंशिका भी थी। इसके अलावा कपूरथला पंजाब निवासी उत्तम नारंग गाड़ी चला रहा था। जैसे ही राजौंद क्षेत्र में गांव नरवल के पास पहुंचे तो सामने से आए एक कैंटर से कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी में सवार दंपती और बच्ची की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी व कैंटर दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच पड़ताल शुरू की। सभी को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां चालक को छोड़कर चिकित्सकों ने सभी की मौत की पुष्टि कर दी।
राजाैंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि कैथल-असंध मार्ग पर हुई दुर्घटना की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल व मृतकों को अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं कैथल अस्पताल में पहुंचे एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यहां आने पर परिजनों के ब्यान दर्ज किए जाएंगे। ब्यान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीजीआई में दाखिल घायल चालक के परिजनों ने दूरभाष पर बताया कि उसका उपचार हो रहा है। जैसे ही कुछ स्थिति स्थिर होती है, तभी कुछ बात की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें