फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बालू में ऑटो पलटने से उसमें सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पंजाब के गांव अनदाना का रहने वाला था, जो गांव बालू में एक रिश्तेदारी की शादी समारोह के लिए मिठाई लेकर जा रहा था। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अनदाना निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई सुरेश बालू गांव में शादी में मिठाई लेकर आ रहा था। बालू गांव के पास आटो के सामने अचानक नीलगाय आ गई। ऑटो चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दिए, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। गंभीर रूप से घायल सुरेश की मौत हो गई। घटना में ऑटो चालक को भी चोटें लगी। जांच अधिकारी एचसी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में 174 के तहत करवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें