फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ का व्रत रखकर सुहागिनों ने की पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए कामना

विज्ञापन
fast - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिलेभर में करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए कामना की। दोपहर को सुहागिनों ने इकट्ठी होकर बुजुर्ग महिलाओं से करवाचौथ की कथा सुनी। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। रात को महिलाओं ने चांद के दर्शन कर पति का दीदार किया व व्रत पूर्ण किया। महिला एकता, सुनीता, रितू सिंगला, नीलम, मोना, शिल्पा, श्यामो, शकुंतला, काव्या, नीतिका, मानसी, सोम्या, कीर्ती, नव्या, दर्शना, चंचल, आशिमा व मिनाक्षी ने बताया कि यह सुहागिनों का पर्व है। इस दिन महिलाएं उत्साह के साथ व्रत रखती हैं और शाम को छलनी से चांद को देखकर अपने पति के दर्शन करती हैं और उनके हाथों से जल पीकर अपना व्रत संपन्न करती हैं। इसके बाद बड़ों का आशीर्वाद लेती हैं।
विज्ञापन

पेंशन बहाली संघर्ष समिति से जुड़ी हुई महिला कर्मचारियों ने करवा चौथ पर उम्र के साथ-साथ सुरक्षित बुढ़ापे के लिए पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग की। उषा दहिया, प्रतिभा चौहान, निशा, राजबाला कौशिक, मोनिका भारद्वाज, ज्योति, सुमन रानी, सोनिया, नीलम, पूनम चहल, प्रवीन लता, सरिता, मीनू, किरण, पवित्रा, सुशीला, गीता, रेखा, संगीता, पूजा व मनीषा ने बताया कि हजारों महिला कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द बाजार आधारित नेशनल पेंशन सिस्टम को खत्म कर पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग की है। सरकार से कहा कि अगर सरकार उनकी बात नहीं मानती तो हरियाणा प्रदेश की तमाम महिला कर्मचारी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के साथ मिल आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी।

fast- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें