फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में मंगलवार को एक महिला व व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों में जांच में जुटी है। मंगलवार सांय ढांड रोड पर रेलवे फाटक के निकट एक खड़े ट्रक में बाइक सवार पीछे से आ भिड़ा। जिसमें बाइक सवार खड़े ट्रक व बाइक के बीच में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। थाना सदर प्रभारी ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर गई है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरे हादसे में पुलिस को दी शिकायत में आंहू निवासी विक्रम ने बताया कि वह अपनी पत्नी धुबाला को यमुनानगर ले जाने के लिए निकला। नीलकंठ ढाबा गांव चंदलाना के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात गाड़ी चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी पत्नी को सिर में गंभीर चोटें लगीं। इसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी मधुबाला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें