राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी स्कूल के सामने एक बेकाबू कर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार कार में फंस गया। भागने के चक्कर में कार चालक उसे कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। जिससे अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़ी एक स्कूल में घुस गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने साइकिल सवार को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सेरहदा निवासी अंग्रेज सिंह कैथल की तरफ से आ रहा था। तेज गति से चल रहे वाहन ने सामने आ रहे साइकिल सवार अंग्रेज सिंह को अपनी चपेट में ले लिया व काफी दूर तक सड़क पर उसे घसीटता हुआ ले गया। जिससे अनियंत्रित हुई कार स्कूल के बाहर खड़ी स्कूल बस के नीचे घुस गई। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। और दुर्घटना में घायल अंग्रेज सिंह को स्कूल की वैन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में कार चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेजा गया। अंग्रेज सिंह की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। करीब एक माह पूर्व ही उसकी पत्नी का देहांत हो गया था। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है।
करंट लगने से व्यक्ति घायल - सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से बिजली मीटर की रीडिंग ले रहा मीटर रीडर गौरव करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जब रीडर मीटर की रीडिंग ले रहा था तो 11 हजार वाट वोल्टेज की तार को छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। घायल हुए रीडर गौरव को उपचार के लिए कैथल ले जाया गया।