फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
। बुधवार सुबह कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर स्थित आर्यन स्कूल के निकट कोहरे के कारण कैंटर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

गांव बंदराणा निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने चेचरे भाई संजय के साथ शहर की जनता मार्केट में किसी दुकान पर काम करता है। दोनों अलग-अलग बाइक से दैनिक कार्य के लिए शहर में आ रहे थे। उन्होंने बताया कि ढांड रोड पर आर्यन स्कूल के निकट पीछे से कैंटर चालक ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें उसके चेचरे भाई 19 वर्षीय संजय की मौत हो गई। वहीं टीक निवासी कर्मचंद ने बताया कि उसका चेचरा भाई राजाराम खुराना रोड पर स्थित बाइक की दुकान पर काम करता है। वह अपने गांव में दैनिक काम पर जाने के लिए किसी प्राइवेट वाहन के इंतजार में खड़ा था। उसने गांव बंदराणा निवासी संजय से लिफ्ट ली और आर्यन स्कूल के निकट संजय की बाइक को लगी टक्कर में राजा राम घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई दीपक कुमार की शिकायत केंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें