अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो दोस्तों की तेज रफ्तार जगुआर कार पलटने के बाद ट्रक से टकराने से आग लग गई। दोनों की कार के अंदर जलने से मौत हो गई। हादसे में मरने वाला 24 वर्षीय विशाल करनाल के कोयर का रहने वाला था। जोकि करीब तीन साल पहले डंकी के माध्यम से अमेरिका गया था। हादसा भारतीय समय अनुसार सोमवार की रात को हुआ था। जबकि परिवार को हादसे की सूचना मंगलवार सुबह पांच बजे लगी। वीडियो में ट्रक से टक्कर लगने के बाद कार जलती हुई दिखाई दे रही है।
विशाल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।
सोमवार रात को गांव कोयर निवासी विशाल और उसका कैथल के सिरसल निवासी दोस्त अरुण जांगड़ा अपनी जगुआर कार से कैलिफोर्निया के सेक्रामेंटो से अपने घर फ्रीजनों जा रहे थे। कार तेज रफ्तार में होने के कारण पहले पलट गई। कई पलटी खाते हुए कार सामने जा रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार धू धूकर जलने लगी। सूचना पर कैलिफोर्निया पुलिस ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार में लगी आग बुझाई और दोनों युवकों का अंदर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में पहचान होने पर दोनों के जानकारों को सूचना दी गई। इसके बाद गांव कोयर घर पता लगा।
विशाल एक एकड़ जमीन बेचकर गया था अमेरिका
विशाल के पिता कर्म सिंह के पास पांच एकड़ जमीन थी। उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते थे। लेकिन अब बीमार रहने के कारण उन्होंने चार एकड़ को ठेके पर दिया हुआ है। जबकि विशाल एक एकड़ जमीन बेचकर और करीब 15 लाख रुपये उधार लेकर डंकी रास्ते से अमेरिका गया था।
बचपन में हो गई थी माता की मौत, मामा ने किया पालन पोषण
विशाल करीब दस साल का था तो उसकी माता का निधन हो गया था। माता की मौत के बाद उसके मामा केहर सिंह उसे अपने साथ कैथल के गांव सिरसल ले गए। विशाल का पालन पोषण मामा ने किया और वहीं पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही विशाल की दोस्ती अरुण जांगड़ा के साथ हो गई थी। दोनों एक साथ रहते थे। दोनों किसी अन्य दोस्त से मिलकर वापस अपने घर की ओर आ रहे थे।
अमेरिका के सैक्रामेंटो में सिरसल के युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार को अमेरिका के शहर सैक्रामेंटो कैलीफार्निया के इस्टवांडा 1-80 हाइवे पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में सिरसल के 20 वर्षीय युवक रोमी की दर्दनाक मौत हो गई। गांव सिरसल का रोमी पुत्र बलबीर सिंह कुछ वर्ष पहले कनाडा स्टडी वीजा पर गया था और कनाडा से अमेरिका चला गया था। अच्छे पैसे कमाने के उद्देश्य से और परिवार के सपने पूरे करने के लिए।
कनाडा से अमेरिका जाने के बाद रोमी का बहुत अच्छा चल भी रहा था लेकिन काल के क्रूर चक्र ने रोमी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया। जानकारी अनुसार गांव सिरसल का रोमी व गांव कोयर का विशाल कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे, लेकिन कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और कार में आग लग गई। जिसमें दोनों कार सवार कार में ही बुरी तरह से जल गए।