फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, दो घायल

Tue, 22 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर गुलमोर सिटी के पास में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों में एक युवक रविवार को हुई वीएलडीए की परीक्षा देकर लौट रहा था। हादसा कार के सड़क पर खड़ी कंबाइन से टकराने से हुआ। जानकारी के अनुसार गांव खरकड़ा निवासी दीपक, कलायत निवासी राहुल, भीम व गोपाल सभी एक दूसरे को जानने वाले दोस्त थे। खरकड़ा निवासी दीपक अपनी कार लेकर आया। वह उसकी बुआ के पास कलायत जा रहा था। उसके साथ कलायत निवासी राहुल, भीम और गोपाल भी थे। रात को जब वे कलायत जा रहे थे तो उनकी कार गुलमोर सिटी के बाहर खड़ी एक कंबाइन से जा टकराई।

हादसे में खरकड़ा निवासी 27 वर्षीय दीपक और कलायत निवासी राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल कलायत निवासी भीम और गोपाल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल कलायत निवासी गोपाल कलायत में एक निजी बैंक में काम करता है। वह उसके दोस्त की शादी के कार्ड देने के लिए शहर में आया था। पुलिस ने घायल भीम की शिकायत पर कंबाइन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि हादसा रविवार रात को हुआ। जिसमेें खरकड़ा निवासी दीपक के साथ कलायत निवासी राहुल, भीम व गोपाल कलायत जा रहे थे। हादसे में खरकड़ा निवासी 27 वर्षीय दीपक व कलायत निवासी  25 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने घायल भीम की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि कंबाइन चालक ने सड़क के बीच में किसी प्रकार का इंडीगेटर नहीं दिया हुआ था। केवल सामने की लाइट ही जला रखी थी।
विज्ञापन


जीवन की परीक्षा में फेल हो गया राहुल
कलायत निवासी राहुल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वीएलडीए पद की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था। हादसे में उसकी मृत्यु हो गई। वहीं, हादसे में वीएलडीए परीक्षा देने वाला भीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें