गांव रसीना के पास बस की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बस्तली निवासी सुल्तान ने बताया कि यह बस करनाल डिपो की है, जो कैथल से करनाल जा रही थी। सोमवार को सुबह वह और उसी के गांव से रामनिवास मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से रसीना आए थे। जब वे बस्तली मोड़ के पास पहुंचे तो बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे 45 वर्षीय रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई और वह घायल हो गया।
पूंडरी थाना एसएचओ विरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दज कर लिया है। मामले को लेकर आगामी जांच की जा रही है।