फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभाविप का नारा है ज्ञान, शील, और एकता ः भांबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डाॅ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार भांबू ने बताया कि अभाविप का नारा है ज्ञान, शील, और एकता।

डा. मनोज कुमार भांबू ने कहा कि इसी कारण इस छात्र संगठन और इसके सदस्यों से यह अपेक्षा की जाती है कि इन तीन शब्दों को केवल शब्द न माने, बल्कि इसके गहरे अर्थ को, तासीर को आत्मसात करते हुए इसके प्रति प्रतिबद्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए डाॅ. अभिषेक गोयल ने बताया कि 1949 से यह संगठन कार्य कर रहा है। संगठन ने सकारात्मक और रचनात्मक सक्रियतावाद की जो अलख देश में जलाई वो आज तक धधक रही है। विगत 75 वर्षों से यह छात्र संगठन राष्ट्रहित और विद्यार्थी हित में सदैव अपना योगदान देता आया है। साथ ही, इससे जुड़कर युवा पीढ़ी ने राष्ट्रीय हित में जागरूकता की चेतना भी पैदा की है। कार्यक्रम में जिला संयोजक जसबीर चौधरी ने कहा कि परिषद पिछले 75 वर्षों से लगातार छात्र समुदाय के बीच छात्र समस्याओं को उठाते हुए रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर रही है। जिसके कारण छात्र अनायास ही संगठन से जुड़ते हैं और समाज के सामने अपनी सकारात्मक आवाज को बुलंद करते हैं।

कार्यक्रम में आरकेएसडी कॉलेज के उपाध्यक्ष विनीत कुमार, नगर सह मंत्री रोहित तंवर, कपिल, अभिषेक, पवन और साहिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें