फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जनता के बीच जाने से डरते हैं : अभय

Sun, 30 Mar 2014 12:49 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो के वरिष्ठ नेता विधायक अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में इनेलो मजबूत संगठन के बूते दस की दस लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


चौटाला शनिवार देर शाम को इनेलो प्रत्याशी बलबीर सैनी के समर्थन में चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि सभी लोकसभा सीटों की तरह से कुरुक्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार बलबीर सैनी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव में विजय के लिए दिन-रात मेहनत करने का आह्वान किया।

चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में घोटालों, भ्रष्टाचार, अपराध के कारण जनता इतनी दुखी है कि अब कांग्रेस नेताओं को लोगों के बीच में जाने से भी डर लगता है। भाजपा के नेताओं ने टिकट आवंटन में ही गड़बड़ी की है जिस कारण इनेलो ही प्रदेश में सभी सीटों पर विजयी होगी।
विज्ञापन



पार्टी प्रत्याशी बलबीर सैनी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो ही जनता की पीड़ा को समझ सकती है इसीलिए चुनाव में उन्हें अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। कलायत से विधायक रामपाल माजरा ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने भ्रष्टाचार एवं गड़बड़ी से अब चुनाव लड़ने से ही भाग रहे हैं।
विज्ञापन


 रैली को पार्टी के जिला अध्यक्ष कैलाश भगत, पूर्व विधायक भाई लीला राम, प्रदेश कोषाध्यक्ष पारस मित्तल, धर्मपाल छौत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र मदान, डा. मेहर सिंह सैनी, कमलेश ढांडा, अशोक जैन, अमरजीत बिट्टू, शशि वालिया, धर्मबीर केमिस्ट, अकाली दल प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, चंद्रभान दयौरा, बलराज नौच, प्रदीप कुमार, रामदिया चावरिया सहित अनेक कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें