फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हत्या के मामले में जेल में बंद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 11 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : टूंडला के लाइनपार में खेरे वाली माता मंदिर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हत्या के मामले में तीन साल से जिला जेल कैथल में बंद एक बंदी ने सोमवार को बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव पीडल निवासी 25 वर्षीय बलविंद्र के रूप में हुई है, जो वर्ष 2022 से जेल में न्यायिक हिरासत में बंद था।

जेल प्रशासन के अनुसार, सोमवार सुबह बलविंद्र नहाने के लिए बाथरूम में गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं लौटा। जब अन्य कैदियों ने उसे खोजा तो वह बाथरूम की खिड़की से अंगोछे के सहारे लटका मिला। तुरंत इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सहायक सुपरिटेंडेंट नरेश कुमार ने बताया कि बलविंद्र हत्या के आरोप में जेल में बंद था। घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।

बिजनेस पार्टनर की हत्या का था आरोपी ः पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में बलविंद्र ने चीका के एक व्यापारी के साथ साझेदारी में व्यवसाय शुरू किया था। कुछ समय बाद पैसों के विवाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह जेल में न्यायिक हिरासत में था।

जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ः इस घटना ने एक बार फिर जेल सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन साल से बंद आरोपी का जेल परिसर में आत्महत्या कर लेना प्रशासनिक सतर्कता पर प्रश्नचिह्न है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी एक वृद्ध कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। आरोपी नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जेल में बंद था।
विज्ञापन


बलविंद्र को अभी सजा नहीं हुई थी

बलविंद्र को अभी अदालत से सजा नहीं हुई थी। वह हवालाती के रूप में जेल में था। जेल में बंद कैदियों के पास मोबाइल, चार्जर और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। जेल के अंदरूनी सिस्टम की निगरानी पर घटना बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें