फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आप के जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह बन गए कांग्रेसी

Sun, 15 Sep 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी में भी बगावत शुरू हो गई है। आप के जिलाध्यक्ष व सरपंच एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गज्जन सिंह गोबिंदपुरा ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को लिखित में इस्तीफा भेजकर कांग्रेसी सांसद रणदीप सुरजेवाला के सानिध्य में कांग्रेस का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


सरदार गज्जन सिंहने लोकसभा चुनाव में अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अच्छे वोट दिलवाए और उन्हीं पर हरवाने के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले गज्जन सिंह को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले वह कैथल सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सरदार गज्जन सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को लिखे गए इस्तीफे में कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया गया था। इस पर उन्होंने अपनी पूरी निष्ठा से उसे निभाने की कोशिश की है। अब वह अपनी स्वयं इच्छा से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें