फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विनेश फोगाट के समर्थन में आप का प्रदर्शन

Sat, 10 Aug 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार को विनेश फोगाट के समर्थन में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कैथल में भी शिक्षा प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष सतबीर गोयत के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

इस मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष सतबीर गोयत ने भाजपा कोे आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट मामले में भाजपा सरकार ने पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया है। उधर, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी विज्ञप्ति जारी कर भाजपा को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


शिक्षा प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष सतबीर गोयत ने कहा किजब प्रदेश की बेटी विनेश देश के लिए स्वर्ण पदक के लिए प्रयास कर रही थी तो लोग रजत जीतने की बधाइयां दे रहे थे परंतु मोदी की तरफ से कोई बधाई का संदेश नहीं आया। न ही हरियाणा के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेताओं का कोई संदेश आया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन की लड़ाई को रुकवाने का दम भरते हैं। विशेषज्ञों अनुसार रजत पदक सुनिश्चित किया जा सकता था, लेकिन विनेश को प्रतियोगिता से अयोग्य करार दे दिया गया। हमारे सारे ओलंपिक से जुड़े ये सब देखते रहे। जब रजत पदक सुनिश्चित हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी पूरी रात में एक ट्वीट भी नहीं कर सके। अपने मन की बात नहीं कह पाए। इस मौके पर राजबीर, सुशील आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विनेश फोगाट मामले को भाजपा सरकार ने पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना तरीके से संभाला। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ लोगों के देश को 100 ग्राम की साजिश में उलझा दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन की लड़ाई को रुकवाने का दम भरते हैं। लेकिन, ओलंपिक में हमारी बेटी-हमारी बहन के साथ जो घटना घटी, उसको रोकने में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी सरकार विफल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें