फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरपंचों पर लाठीचार्ज के विरोध में आप ने फूंका पुतला

Sat, 04 Mar 2023 10:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चंडीगढ़ में सरपंचों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी हलका गुहला के कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले आप पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व पंचायती राज संयोजक गज्जन सिंह गोबिंदपुरा की अगुवाई में ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए और शहर में प्रदर्शन करते हुए शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंचे।
गज्जन सिंह ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी वर्ग अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाता है, सरकार उस पर लाठी चलाकर उसकी आवाज को दबाने की कोशिश करती है। इसी कड़ी में प्रदेशभर के सरपंच ई टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में पंचकूला में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। अमनदीप जेई ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी सूचना के सरपंचों पर लाठियां बरसा दी जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष सरपंच, पंचों को गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पार्षद राकेश खानपुर, कर्मजीत अंटाल, कुलभूषण शर्मा, बलदेव बंसल, अमनदीप जेई, प्रदीप रसूलपुर, जितेंद्र खेड़ी, अमर सिंह आर्य, मालविंदर सिंह धालीवाल, बिट्टू राणा, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष मीना सैनी, निरंजन सिंह गुर्जर, प्रताप सिंह, नरेश कुमार, जसवीर खरौदी, देवराज कलर माजरा, सौरभ, पवन, मनदीप मंडवारिया, वीर मलिक, सुनील कुमार, रवि कुमार, खन्ना बलबेहड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें