फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पीओ कार्यालय का किया घेराव

Tue, 06 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने जमकर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मांगों को लेकर सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जिसके बाद वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुई लघु सचिवालय पहुंची और पीओ कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला व अध्यक्षता जिला प्रधान कांता हजवाना ने की सचिवालय में आंगनबाड़ी वर्कर करीब एक घंटे तक नारेबाजी करती रही। जिसके बाद तहसीलदार उनका ज्ञापन लेने के लिए आए जिस पर उन्होंने ज्ञापन देने से साफ मना कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी को बुलाया गया। जिस पर उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों की जिला स्तरीय मांगों चर्चा करने के बाद उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम अधिकारी ने जिला स्तरीय 16 मांगों को मान लिया। उन्होंने 14 दिसंबर को वर्करों के साथ बैठक करने का न्योता दिया और उनकी स्थानीय मांगों को पूरा करने का समय मांगा। प्रदर्शन के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के नेता जरनैल, सतबीर गोयत, रामपाल शर्मा, नरेश सहित अन्य नेताओं अपना समर्थन दिया। इस मौके पर राज्य महासचिव ने वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि डीसीडीपीओ ने मांगों को मानने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक के बाद भी उनकी मांगों को नहीं माना तो वह एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी। इस मौके पर किरण, आशा, अंजू, मंजू, सुमन, भावना, किरण सहित अन्य आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें