फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुर्घटना में युवक की गई जान, चार घायल

Thu, 03 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाई-भाणा के बीच ट्रैक्टर व कार की टक्कर से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य युवक घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

घटना बुधवार को सुबह की है। जब कार में सवार होकर पांच युवक भाणा में एक शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वे भाणा के बीच पहुंचे तो अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मृतक युवक की पहचान बालू निवासी मोहित के रूप में हुई है, जो अस्पताल में अटेंडेंट का काम करता था।
विज्ञापन


युवक की करीब तीन साल की बेटी व दो महीने का बेटा है। घायलों में मोहित के दोस्त जाखौली निवासी अमन, कुकरकंडा निवासी प्रवीन, भाना निवासी मनीष व जाखौली निवासी सुनील शामिल हैं।
विज्ञापन


पूंडरी थाना के कार्यकारी प्रभारी रामबीर ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बाकी तीन का नागरिक अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें