कलायत। कलायत के श्री कपिल मुनि रोड पर बुजुर्ग की जेब से जेबकतरे 45 हजार रुपये निकाल कर भाग गए। रामगढ़ पांडवा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे वह पंजाब नेशनल बैंक से प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त निकलवा कर गांव आ रहे थे। श्री कपिल मुनि रोड पर पहुंचने से पहले ही पीछे से ई-रिक्शा में सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। उन्होंने उसे जबरदस्ती रिक्शा में बैठा लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया। जब सामान लेकर भुगतान के लिए उन्होंने जेब में हाथ डाला तो उनके 45 हजार रुपये गायब थे। दुकानदारों ने डायल 112 को सूचित कियाा। थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि वे आज कोर्ट में थे मामला उनके अभी संज्ञान में नहीं है। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से पूरे मामले की जानकारी हासिल कर घटना की गहनता से जांच की जाएगी। संवाद