कैथल। बेगपुर के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बेगपुर निवासी 30 वर्षीय राजबीर गांव में लगे मेले को देखने के लिए बाइक से गया था। वापसी के समय उसकी बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार हो गया। रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में राजबीर के सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान राजबीर ने दम तोड़ दिया। संवाद