कैथल। थाना शहर पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके पति गुरमुख सिंह उर्फ काला निवासी सिरटा रोड, कैथल को गिरफ्तार किया है। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिवपुरी कॉलोनी, नरवाना निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी 27 वर्षीय बहन की शादी गुरमुख सिंह से हुई थी। विवाह के बाद से ही आरोपी पति, सास और ससुर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद