फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

Sun, 07 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मृतक पारस की फोटो।
विज्ञापन
कैथल। गांव मालखेड़ी बस अड्डे के पास बुधवार शाम को हुए सड़क हादसे में घायल पारस ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उसके दोस्त तनवीर का उपचार चल रहा है। युवकों के परिजनों के मुताबिक दोनों युवक बुधवार को कपड़े खरीदने के लिए कैथल जा रहे थे। इस दाैरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। सांघन गांव निवासी सतबीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा बेटा पारस और उसी गांव में रहने वाला तनवीर आपस में अच्छे मित्र हैं। चार जून की शाम 4:20 बजे दोनों बाइक पर कपड़े खरीदने के लिए कैथल जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक को तनवीर चला रहा था, जबकि पारस पीछे बैठा हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि गांव मालखेड़ी बस अड्डे के पास उसके बेटा व उसका दोस्त सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है।
सदर थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि मृतक के पिता सतबीर सिंह की शिकायत पर आरोपी रमन नंद सिंह वाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 और 281 के तहत कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें