फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छत पर कपड़े सुखा रही महिला को बंदर ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। शहर के वार्ड नंबर 13 में बंदरों के काटने से महिला छत से गिरकर घायल हो गई। महिला के परिजनों ने बताया कि संगीता छत पर कपड़े सुखा रही थी, तभी अचानक बंदरों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले के दौरान एक बंदर ने महिला की बाजू पर काट लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घबराहट में महिला छत से गिर गई। घायल महिला को तुरंत राजौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए कैथल रेफर कर दिया।
स्थानीय निवासी बंदरों से काफी परेशान हैं। शहर में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से बंदर पकड़ने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें