फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए दिखाया वीडियो

Tue, 23 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में महान गणितज्ञ एस. रामानुजन की जयंती पर बच्चों को गणित में रुचि जगाने के लिए वीडियो दिखाकर रामानुजन के जीवन, संघर्ष व उपलब्धियों से प्रेरित किया गया।

रामानुजन दिवस पर छात्रों में उत्साह दिखा। कार्यक्रम में छात्रों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिखाए गए वीडियो में रामानुज के शोध कार्य और गणित में किए गए अमूल्य योगदान को विस्तार से बताया गया। प्रश्नोत्तरी और गणितीय पहेलियों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न गणितीय आकृतियों के रूप में तैयार किए गए व्यंजन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने कहा कि रामानुजन का जीवन हमें निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और ज्ञान के प्रति समर्पण की सीख देता है। विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से बढ़ना चाहिए ताकि वे देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें