फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रॉब्लम पाइरेट्स टीम को मिला पहला स्थान

Tue, 23 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
22केएलटी1: प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को सम्मानित करते डा.विजय कांसल व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। गणित दिवस के उपलक्ष्य पर एमडीएन पब्लिक स्कूल में गणित क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रॉब्लम पाइरेट्स टीम रोमांचक मुकाबले में विजेता बनी।

यह क्विज महान गणितज्ञ श्री निवासन रामानुजन की जयंती पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन ने सरस्वती वंदना के साथ किया। प्राचार्य डा. राजकुमार जांगड़ा ने बताया की प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया। जिनके नाम प्रॉब्लम पाइरेट्स, क्विक क्विजर्स, इक्वेशन एक्सप्लोरर्स तथा सम स्प्रिंटर्स रहे।

विजेता टीम में दिग्वि, कुणाल, रोहन एवं रीत शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में कुल चार राउंड आयोजित किए गए। पहला राउंड मेमोरी आधारित, दूसरा कैलकुलेशन राउंड, तीसरा पजल राउंड तथा अंतिम विज़ुअल राउंड रहा। कार्यक्रम के दौरान ऑडियंस राउंड भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक सचिन राणा, सुश्री रचना, सुश्री प्रीति, गोविंद एवं सुशील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विजेता टीम को विद्यालय प्रबंधक डॉ. विजय कंसल, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार जांगड़ा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी कत्याल द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें