फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की प्रभात फेरी में बही भक्ति की धारा

Thu, 31 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में चल रही प्रभात फेरियों की शृंखला के अंतर्गत बुधवार को निकली प्रभात फेरी भक्ति और उल्लास से सराबोर रही। यह फेरी नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के सौजन्य से नगर पालिका परिसर से प्रारंभ हुई। प्रभात बेला में जैसे ही श्री कृपा बिहारी जी की पालकी और पावन ध्वजा नगर परिक्रमा के लिए मंदिर से रवाना हुई, वातावरण जय श्री कृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से समूचा नगर कृष्णमय हो गया।

नगर भ्रमण के बाद जब पालकी पुनः स्थल पर पहुंची, तो श्रद्धालुओं ने उस पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यह आयोजन श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा, महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है। समिति के प्रधान सुरेश सरदाना एवं सदस्य मोंटी कामरा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इन प्रभात फेरियों में श्रद्धालुओं की सहभागिता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर भजन मंडली की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण पैदा किया।
विज्ञापन


भजन गायक धीरज गंभीर ने “चोला मेरा रंग दे तो मुरली वाले” जैसे भजनों से भक्तिमय माहौल बना दिया, वहीं गायक केवल कृष्ण मिड्ढा के “बांसुरी बजावे चाल टेढ़ी-मढ़ी चाल है” जैसे सजीव भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा हेमलता सैनी, संदीप सैनी, पार्षद जितेंद्र शर्मा, रेणु वाला, डोली सैनी, बेअंत कौर, मौसम सैनी, श्रीराम वाल्मीकि, विकास शर्मा, सुखदेव, कुलदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें