फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीन मुक्त कराकर बनाएंगे स्टेडियम, कार्यालय

Thu, 18 Jun 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा करते सरपंच संजय त्यागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सनौली खुर्द गांव में पंचायती जमीन की पहचान कर मुक्त कराई जाएगी। इसके साथ इस जमीन पर स्टेडियम और बीडीपीओ के साथ पुलिस थाना बनाया जाएगा। इसके साथ अन्य सरकारी विभागों के कार्यालय बनाए जाएंगे। गांव के ग्राम सचिवालय में लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
अमर उजाला के मेरा गांव मेरी शान कार्यक्रम के अंतर्गत सनौली खुर्द ग्राम पंचायत सरपंच संजय त्यागी से बात की। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश।
सनौली खुर्द को खंड को दर्जा मिला है, लेकिन खंड स्तर के कार्यालय नहीं मिल पाए हैं?
n
गांव में पंचायती जमीन नहीं है। इन सबके चलते सरकारी कार्यालय नहीं बन पाए हैं। बीडीपीओ कार्यालय सरकारी प्राइमरी स्कूल में शुरू किया गया था। पुलिस थाना गांव की गोशाला में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती जमीन है नहीं या फिर कब्जा किया गया है। कब्जा है तो क्या किया जाएगा?
n
करीब तीन एकड़ पंचायती जमीन बताई गई है। इसका रिकॉर्ड पंचायत के पास नहीं है। अधिकारियों से पैमाइश के लिए पत्र लिखा जाएगा।
गांव में स्टेडियम नहीं है। इसके लिए पंचायत क्या कर रही है?
n
गांव में स्टेडियम बनाने के लिए ग्रांट की मंजूरी मिली हुई है। जमीन नहीं होने पर स्टेडियम नहीं बन पाया है। पंचायती जमीन मिलने पर स्टेडियम बनाया जाएगा।
पंचायत शिक्षा के क्षेत्र में क्या करेगी?
n
सरकारी स्कूलों में व्यवस्था बेहतर की जा रही हैं। ग्राम सचिवालय में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यहां बच्चों को कंप्यूटर और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से संबंधित किताब उपलब्ध कराई जाएंगी।
गांव में सीसीटीवी कैमरे और
स्ट्रीट लाइटों के लिए क्या किया जाएगा?
n
गांव में 27 सीसीटीवी कैमरे और 25 सोलर लाइट लगाई गई हैं। बाकी जरूरत होने पर लगाई जाएंगी।
गांव में पार्क और बैंक्वेट हॉल के लिए क्या किया जाएगा?
उत्तर : गांव में इनके लिए पंचायती जमीन नहीं है। जगह न मिलना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें