फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छोटी सी लापरवाही बना सकती है साइबर फ्रॉड का शिकार ः कपिल

Tue, 03 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज, चीका के राजनीति विज्ञान विभाग और हारट्रोन चीका के संयुक्त तत्वावधान में साइबर फ्रॉड एंड क्राइम अवेयरनेस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता कपिल बंसल ने कहा कि छोटी सी लापरवाही किसी को साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और डिजिटल भुगतान से जुड़े अपराधों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। प्रो. नीरज सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों, तरीकों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें