फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: व्यापारियों ने एसपी मनप्रीत सिंह सूदन का किया सम्मान

विज्ञापन
एसपी का सम्मानित करते हुए व्यापारी। प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
कैथल। जिले में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं के आरोपियों की गिरफ्तारी से संतुष्ट व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन को सम्मानित किया। लकड़ी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। व्यापारियों ने कहा कि लूटपाट और अन्य घटनाओं के बाद व्यापारिक वर्ग में चिंता थी लेकिन जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में भय और आम लोगों में विश्वास बढ़ा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजारों की सुरक्षा के लिए पुलिस की कार्यशैली सराहनीय है। इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

एसपी का सम्मानित करते हुए व्यापारी। प्रवक्ता- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें