फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत

Wed, 17 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सम्मानित करते विधायक सतपाल जांबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। गुजरात एवं महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत के गांव बस्तली आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा ने राज्यपाल का अभिनंदन करते हुए उन्हें क्षेत्रवासियों की ओर से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, नैतिक मूल्यों और प्राकृतिक खेती (नेचुरल फार्मिंग) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और प्रेरणादायक चर्चा हुई। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ी खेती को भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक बताया और इसके व्यापक लाभों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


विधायक जांबा ने कहा कि राज्यपाल के जीवन दर्शन और विचारधारा ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रेरित किया है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपने जीवन में एक मिशन की तरह अपनाया है और इसे बच्चों के लिए रासायनिक मुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का माध्यम बताया। इसके साथ ही उनका लक्ष्य नशामुक्त पुंडरी का निर्माण करना भी है, ताकि युवा पीढ़ी स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सके। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने विधायक जांबा के प्रयासों की सराहना की और कहा कि समाज को प्रकृति, स्वास्थ्य और संस्कारों के साथ जोड़कर आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस संवाद को प्रेरणादायक बताया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा और नई सोच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें