फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार मई को निकाली जाएगी शोभायात्रा

Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला सभा चार मई को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में शहर में कार्यक्रम का आयोजन कर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जयंती कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़­ौली मुख्य अतिथि होंगे।

शनिवार को धर्मशाला के प्रांगण में पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से परशुराम जयंती मनाने का फैसला लिया गया। बैठक का संचालन नरेश भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन


इंद्रदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के शौर्य और सम्मान के प्रतीक हैं। उनकी जयंती ब्राह्मण समाज के लिए सबसे बड़ा पर्व है। जिसे धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान विक्की शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा निकालने के लिए रवि प्योदा के नेतृत्व में ब्राह्मण कुमार शोभायात्रा की अगवाई करेंगे।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम के विशालकाय चित्र को पालकी में सजाया जाएगा। इसके बाद नगर परिक्रमा की जाएगी। जयंती मनाने के लिए धर्मशाला की कमेटी का गठन किया गया है। जो गांव-गांव जाकर ब्राह्मण समाज के लोगों से संपर्क करेगी। आकर्षक बात यह रहेगी कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान हजारों की संख्या में समाज के लोग पगड़ी और धोती पहनकर शामिल रहेंगे।

शोभा यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर कोठी गेट होकर पिहोवा चौक पहुंचेगी। उसके बाद पुराना बस अड्डा और छात्रावास रोड से होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह यात्रा का समापन होगा। बैठक में भगवान परशुराम जयंती को मनाने के लिए 21 युवा सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया। जयंती के दिन ब्राह्मण धर्मशाला को सजाया जाएगा और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर उप प्रधान चंद्रभान शर्मा, सचिव सुरेश बजरंगी, कोषाध्यक्ष रामकुमार व सह सचिव राजकुमार शर्मा, वीरभान करोड़ा, रोशन सिरटा, सुरेश झांझ, इंद्र गौड़ क्योड़क, कृष्ण सा़च, सतबीर बाबा लदाना, सुरेंद्र मालाखेड़ी, राजाराम सरपंच, कर्मबीर खुराना, डॉ. प्रदीप शर्मा, ईश्वर पाडला, जिला परिषद के सदस्य मनीष शर्मा, बालकिशन सिरटा, राजू डोहर व सुरेश जाखौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें