संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सांसद नवीन जिंदल की ओर से अदालत परिसर के बार रूम में नया साउंड सिस्टम लगवाने के लिए जिला बार एसोसिएशन को एक लाख 15 हजार रुपये का चेक सौंपा गया।
सांसद की ओर से जिंदल हाउस कैथल के इंचार्ज रविंद्र धीमान और कैथल विधानसभा इंचार्ज अरविंद गोलन ने यह राशि एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा, उप प्रधान हेमराज, सचिव सचिन सिंघल, सह सचिव अमित रोहिल्ला और कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया को सौंपी।
एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने इस सहयोग के लिए सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने पहले भी बार रूम में नया साउंड सिस्टम लगाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर एडवोकेट हिमांशु गोयल, प्रदीप हरित, अंकुश जिंदल, मनु देव, करण कालड़ा, नवनीत गोयल, जितेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, सुरेंद्र, लाल सिंह, यशपाल, संजीव मोदगिल और प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।
प्रदेश में हो रहे हैं समान विकास कार्य : जिंदल
गुहला-चीका। कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल की टीम की ओर से एसडी सभा को शेड निर्माण करवाने के लिए 11 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी गई। संस्था के सदस्यों से मुलाकात के मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में समान विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश के विकास में सरकार और आम जनता के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जिंदल के निजी पिए बलविंदर सिंह ने कहा कि अगर सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे तो देश तेजी से विकसित होगा। यह जानकारी एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा ने दी। संवाद
उन्होंने कहा कि गुरुओं और संतों के आदर्शों को आगे बढ़ाने वाली धार्मिक संस्थाएं और सभी भवानी मंदिर की तीनों संस्थाएं सराहनीय कार्य कर रही हैं।
इस मौके पर प्रधान राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, बलबीर सैनी, मोती राम गर्ग, श्याम, धर्मबीर, गुरबख्श सिंह सीड़ा आदि मौजूद रहे।