फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टेशन छोड़ने के बहाने दो बच्चियों को 18 किमी दूर ले गया बाइक सवार

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व जमा भीड़ - फोटो : 1
विज्ञापन
कलायत। वीरवार को बाइक सवार एक व्यक्ति दो छोटी बच्चियों को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने अपने साथ 18 किलोमीटर दूर ले गया। रास्ते में मौका मिलते ही बच्चियों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने संदेह होने पर आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चियां अपनी नानी के घर आई हुई थीं। उनकी मौसी पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी थी। नानी ने बच्चियों के मामा को उन्हें स्टेशन छोड़ने के लिए फोन किया था लेकिन उनके आने में देरी हो रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से नानी ने बच्चियों को रेलवे स्टेशन छोड़ने का आग्रह किया। स्टेशन की दूरी करीब एक से डेढ़ किलोमीटर थी लेकिन आरोपी उन्हें लेकर दूसरी दिशा में निकल गया।
बच्चियों ने बताया कि रास्ते में उन्होंने कई बार बाइक रोकने के लिए कहा लेकिन आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए चुप रहने को कहा। गांव सीनंद के पास सामने से आ रहे वाहन के कारण जैसे ही बाइक रुकी तो बच्चियों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को पकड़कर पुलिस व बच्चियों के परिजनों को सूचना दी।
घटना के बाद ग्रामीणों और बच्चियों के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी अमन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें