फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में 19 लाख से बन रही आधुनिक लाइब्रेरी

Sat, 17 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन कस्बे में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण तेजी से चल रहा है। करीब 19 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस लाइब्रेरी का काम अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे छात्रों और आम जनता के लिए खोला जाएगा।

लाइब्रेरी शुरू होने से न केवल सीवन बल्कि आसपास के क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को भी बेहतर अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग और विद्यार्थी ऐसी लाइब्रेरी की मांग कर रहे थे, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्हें बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन


निर्माणाधीन लाइब्रेरी में शांत वातावरण, बैठने की समुचित व्यवस्था और पढ़ाई के लिए अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें बैंकिंग, रेलवे, पुलिस भर्ती, शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित अन्य सरकारी और निजी क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें रखी जाएंगी। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, संदर्भ पुस्तकें और पत्र-पत्रिकाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे छात्रों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक अध्ययन सामग्री मिल सके। सीवन नगर पालिका की अध्यक्ष हेमलता सैनी ने बताया कि छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में लाइब्रेरी में और सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ई-लाइब्रेरी का कार्य जल्द शुरू होगा, जिसके माध्यम से छात्र डिजिटल संसाधनों, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित ऑनलाइन कंटेंट तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे न केवल पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा, बल्कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। सीवन में बन रही यह लाइब्रेरी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें