फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा लदाना मेले में चलता-फिरता अस्पताल, श्रद्धालुओं को मिला निशुल्क इलाज

विज्ञापन
मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर व स्टाफ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा राजपुरी जी महाराज के मेले के अवसर पर गांव बाबा लदाना में विधायक आदित्य सुरजेवाला की ओर से दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों और मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में डॉ. साहिल, स्टाफ नर्स मीना देवी और उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। दवा वितरण में श्याम सैनी, रजत, राममेहर, धर्म चंद, गौरव और राजेंद्र शर्मा ने सहयोग किया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निशुल्क जांच और दवाइयां मिलने से जरूरतमंद लोगों को राहत मिली है। आर्थिक परेशानी या अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाई के कारण नियमित जांच नहीं करा पाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिला। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के प्रत्येक गांव और शहर के वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए चलता-फिरता अस्पताल के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें