आग से जले कमरे का जायजा लेते और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश शर्
गुहला चीका। शहर के वार्ड-3, काली देवी मंदिर वाली गली में शुक्रवार रात करीब 12 बजे चरण सिंह के घर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक कमरा और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि कोई जानहानि नहीं हुई।
पीड़ित चरण सिंह ने बताया कि वह दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार पालते हैं। रात को सभी सो रहे थे, तभी अचानक कमरे में आग लग गई। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने शोर मचाया और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जब तक आग बूझती, तब तक बिस्तर, कपड़े, बर्तन, फ्रिज, अलमारी, नकदी और जरूरी दस्तावेज जल चुके थे। कमरे की कच्ची छत भी नष्ट हो गई।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, शॉर्ट सर्किट की आशंका है। हादसे के बाद परिवार के पास न पहनने को कपड़े बचे हैं, न रहने का ठिकाना। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। वार्ड-3 में घर में लगी आग की सूचना पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश शर्मा पिंटू मौके पर पहुंचे और पीड़ित चरण सिंह के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया।
आग से जले कमरे का जायजा लेते और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश शर्