फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंक अधिकारी बनकर युवक से 60 हजार ठगे

Tue, 12 May 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक युवक से 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने क्रेडिट कार्ड चालू कराने का झांसा देकर मोबाइल पर लिंक भेजा और जानकारी भरवाने के बाद खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज करवाने के बाद साइबर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-19 पार्ट-2 हुड्डा निवासी अनमोल मेहंदी रत्ता ने बताया कि वह राइस ट्रेडिंग और ब्रोकरेज का कार्य करता है। उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 18 मार्च को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को मुंबई के मलाड स्थित एक्सिस बैंक का कर्मचारी संजीव बताया।
विज्ञापन


आरोपी ने कहा कि उसका एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड चालू करना है। इस पर अनमोल ने बताया कि उसके पास पहले से एक्सिस बैंक का कार्ड है, लेकिन वह सक्रिय नहीं है। आरोपी ने कार्ड को एक्टिव कराने में मदद का भरोसा दिलाया और मोबाइल नंबर 9315912613 से एक लिंक भेज दिया।

आरोपी ने उसे लिंक खोलकर “लिंक माई कार्ड” विकल्प पर क्लिक करने और मांगी गई जानकारी भरने के लिए कहा। जैसे ही उसने जानकारी भरी, उसके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे। कुछ देर बाद आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 60 हजार रुपये कटने का संदेश मिला। तब उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसने उसी दिन साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत संख्या 31303260020098 दर्ज करवाई थी। इसके बाद साइबर थाना में भी शिकायत दी गई।



अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

साइबर थाना के जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें