राजौंद।
गांव किछाना कुई के पास धान से भरा एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित खदान में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार निवासी ट्रक चालक बिरगेश धान से भरी गाड़ी लेकर गुहला-चीका की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक किछाना कुई के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक डंपर को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क किनारे खदान में जा गिरा और एक पेड़ से टकराकर पलट गया। चालक बिरगेश ने बताया कि ट्रक में वह अकेला ही सवार था। दुर्घटना के दौरान उसने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। संवाद