फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संसद की कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ा में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जनसंख्या शिक्षा अनुभाग मुखिया सुनीता चौधरी, एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के मार्गदर्शन और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह डाइट प्राचार्य प्रमोद कुमार राणा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के लगभग 54 विद्यार्थियों ने भाग लिया और संसद की कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संसद की प्रक्रिया को समझने के साथ-साथ उनके संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और वाद-विवाद कौशल को विकसित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के दौरान कुल 11 प्रमुख विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षण के लिए डाइट कैथल से जिला संसाधन इकाई प्रभारी डॉ. राज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि निर्णायक मंडल की भूमिका राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता सुनील कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें