फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जरा सी बारिश ने खोल दी पोल

Sun, 30 Jun 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत/राजौंद। जिले में शनिवार को मानसून की शुरुआत हो गई। कैथल शहर में तो लोग बारिश का इंतजार रहा लेकिन कलायत और राजौंद में जरा सी बारिश ने कई इलाकों में जलभराव कर दिया। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई।

कलायत में दोपहर को आई मानसून की पहली बारिश ने पूरे नगर में जलभराव कर दिया। देखते ही देखते नगर की रेलवे रोड, कपिल मुनि रोड, मेन गली और अनेक सरकारी कार्यालयों में बारिश का पानी घुस गया। कुछ गलियों में पानी का भराव दो से तीन फीट तक देखने को मिला। रेलवे रोड पर अनेक दुकानों में बारिश के पानी घुस गया और दुकानों में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


कपिल मुनि रोड पर भारी मात्रा में जमा हुए पानी की निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध न होने के कारण से लोगों को लंबे समय तक दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसी तरह से महिला कालेज से लेकर कपिल मुनि रोड की शुरूआत तक रेलवे रोड पूरी तरह से पानी से लबालब रही।

दुकानदारों को अपनी दुकानों से बाहर आने के लिए भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। नगरपालिका प्रशासन को कोसते हुए दुकानदार दुकानों में घुसे पानी को निकालने में घंटों लगे रहे।

प्रदीप कुमार, ईश्वर शर्मा, सुलतान सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र कांसल आदि दुकानदारों का कहना था कि यह तो मानसून की पहली ही बारिश थी, जिसने पानी निकासी के नगरपालिका के दावों की हवा निकाल दी। उनका कहना था कि कलायत शहर में पानी निकासी का मुख्य जरिया माने जाने वाले नालों की स्थिति बेहद दयनीय है। मुख्य व आवासीय क्षेत्रों में ऐसे कई पानी निकासी नाले हैं जो अपना स्वरूप खो चुके हैं। नेशनल हाई-वे से शहर के अलग-अलग मार्गों पर इनकी बदहाल स्थिति यह बयान कर रही है पानी निकासी तो दूर पहले इनको तलाश पाना ही बड़ी चुनौती है। लोगों ने मांग की है कि निकासी प्रबंधों को चाक चौबंद किया जाए ताकि परेशानी न हो।
विज्ञापन


नगरपालिका सफाई दरोगा सोमप्रकाश ने बताया की बारिश के मौसम को ध्यान में रख नगरपालिका के 20 सफाई कर्मचारियों को सुबह आठ बजे के बाद से नालों की सफाई पर लगाया जा रहा है। सुबह 8 बजे तक सडक़ों व गलियों की सफाई और उसके बाद नालों की सफाई का कार्य लिया जा रहा है। अधिकांश नाले खोले जा चुके हैं। बाकी बचे हुए नालों की सफाई का कार्य भी आने वाले दो दिनों में पूरा हो जाऐगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कचरा नालों में न डाल कर नगरपालिका के कचरा वाहन में ही डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें