फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जरा सी बारिश, जलभराव से परेशानी

Sun, 04 Aug 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार को भी मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान सुबह के समय आसमान में बादल छाए और दोपहर बाद जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान शहर में हुई करीब 15 मिनट की बारिश में कई जगहों पर जलभराव हो गया।

इस कारण आमजन सहित अन्य वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि शुक्रवार को दोपहर के समय बारिश हुई थी। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। जबकि इससे पहले बारिश न होने पर उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया था। हालांकि सुबह से लेकर दोपहर तक बीच-बीच में कभी धूप कभी छांव का खेल भी जारी रहा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया हुआ है जिसके चलते शुक्रवार को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम बदलाव के चलते जिले के तापमान में गिरावट आई और मौसम भी सुहाना हो गया। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि अगले दो दिनों में बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। यह किसानों को धान की फसल के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें