फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वन विभाग व अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने प्राण वायु देवता साइटों का किया निरीक्षण

Thu, 09 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। वन विभाग व अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने बुधवार को प्राण वायु देवता से संबंधित सभी साइटों का निरीक्षण किया। जिले में प्राण वायु देवता योजना के तहत कुल 77 वृक्षों को पेंशन योजना का लाभ देने के लिए चयनित किया गया है, जिसमें कैथल रेंज के 44, पूंडरी के 21 और सरस्वती रेंज के 12 वृक्ष शामिल हैं। टीम में उप वन संरक्षक दीपेन्द्र गुलिया, जिला परिषद सचिव भानु शर्मा, हरियाणा जैव विविधता बोर्ड से रेखा रानी, वन राजिक अधिकारी सतबीर सिंह कैत, महावीर सिंह पठानिया और महेन्द्र सिंह कैत सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। वन विभाग हरियाणा की ओर से प्राण वायु देवता योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति वर्ष 3,000 रुपये पेंशन का लाभ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें