फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फिरोजपुर रोड पर करियाना स्टोर में लगी भीषण आग

Fri, 09 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। फिरोजपुर रोड स्थित रिंकू करियाना स्टोर में वीरवार सुबह अचानक आग लगने की घटना से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सुबह करीब छह बजकर 15 मिनट के आसपास जब आस-पास के दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे थे, तभी उन्होंने रिंकू करियाना स्टोर से घना धुआं उठते देखा। धुआं देखकर उन्होंने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी और शटर तोड़कर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन


लोगों ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही समय में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक गाड़ी के माध्यम से आग पर नियंत्रण पाने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिए व आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल की तेज कार्रवाई से आग को पास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया गया। दुकान के मालिक रिंकू बंसल ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने बड़ी मात्रा में नया स्टॉक मंगवाया था। उन्होंने बताया कि हादसे में काफी नुकसान हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें