फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बात्ता गांव में धूमधाम से संपन्न हुआ भव्य मेला

Sat, 04 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
3केएलटी49: बाबा राजपुरी डेरा का मुख्य द्वार
विज्ञापन
कलायत। शुक्रवार को एकादशी पर कलायत उपमंडल के गांव बात्ता में बाबा राजपुरी जी महाराज का मेला बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। हजारों श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से बाबा राजपुरी जी महाराज की पूजा-अर्चना करने पहुंचे। डेरा महंत नरेश पुरी ने बताया कि इस मेले की सबसे बड़ी मान्यता यह है कि यहाँ पशुओं की सुख-समृद्धि के लिए मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। इसी आस्था के चलते हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं।
विज्ञापन


महंत नरेश पुरी ने बताया कि बाबा का यह मेला हर साल दशहरे के अगले दिन, एकादशी पर आयोजित किया जाता है। बाबा राजपुरी का जन्म बाबा लदाना में हुआ था, जबकि बात्ता उनका गुरुस्थान है। यहाँ उन्होंने बाबा सरस्वती पुरी से शिक्षा और दीक्षा ग्रहण की थी। बाबा लदाना पूजा के लिए और गांव बात्ता भंडारे के लिए प्रसिद्ध है। डेरा में लगातार भंडारा चलता रहता है। महंत ने बताया कि बाबा राजपुरी जी महाराज के पूरे भारत में 365 धूणे हैं, जहाँ हर वर्ष बड़े धूमधाम से मेला आयोजित किया जाता है और भारी संख्या में श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो डेरा अनुयायी मोहन सिंह राणा का 29वां भंडारा था। वहीं शनिवार को भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें साधू-संत एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। संवाद

3केएलटी49: बाबा राजपुरी डेरा का मुख्य द्वार

3केएलटी49: बाबा राजपुरी डेरा का मुख्य द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें